अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव की दी जानकारी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉकड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। बता दें कि अग्निशमन समालय पदाधिकारी जगदीश राम के नेतृत्व में विभाग के जवानों ने अगलगी की घटना को रोकने एवं इससे बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर खुद अग्निशमन समालय के पदाधिकारी जगदीश राम ने सिलिंडर में आग लगाने के बाद बिना घबराए घरेलू संसाधनों से ही आग पर काबू पाने का तरकीब लोगों को सिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि गर्मियों के मौसम में अक्सर पछुआ हवा चलता है और अधिक टेंपरेचर होने के कारण गैस में आग लगने की समस्याएं काफी बढ़ जाती है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी अपनाकर बड़ी घटना को रोका जा सकता है। खाना बनाते समय पानी अवश्य रखे। संभव हो तो ज्वलनशील कपड़ा जैसे नायलॉन,ऊलेन कपड़ा पहनकर आग के पास नहीं बैठें। इस मॉक ड्रिल में अग्नि समालय पदाधिकारी जगदीश राम, अग्नीक कर्मी शनि कुमार, पवन कुमार, सोनू कुमार शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment