पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद में अपराधियों का मनोबल बढता ही जा रहा है हालत यह है कि दिन प्रतिदिन अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है जिससे आम लोग भय एवं दहशत में जिंदगी जी रहे हैं।गृहप्रवेश में शिरकत करने आये एक मेहमान को कार सवार अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। मामला परस बिगहा थाना क्षेत्र के बेलदारी बिगहा गांव की
है। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में परिजन घायल युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल व्यक्ति काको थाना के लोदीपुर गांव निवासी विजय पासवान है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के मुख्य सड़क पर एक्सीडेंट हो गया इसी दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे तभी कार सवार अपराधी ने फायरिंग कर दी। जिससे विजय पासवान के सिर में गोली टच करते हुए पार कर गई। घटना के बाद अपराधी कार लेकर भाग गया। परिजनों ने बताया कि आज घर का गृहप्रवेश है इसी में शिरकत करने भतीजा विजय पासवान बेलदारी बीघा गांव आया था। वही चिकित्सक ने बताया की गोली लगने से घायल युवक का इलाज किया जा रहा है, फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जहानाबाद एसपी ने अपराध कर्मियों के खिलाफ आप हमारी करने का निर्देश दिया है पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी हुई है।




