ज्ञान प्रकाश बने कैमूर के नए उप विकास आयुक्त, ग्रहण किया पदभार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर… कैमूर जिला उप विकास आयुक्त के पद पर मंगलवार को ज्ञान प्रकाश ने राजेश्वरी प्रसाद पांडे से पदभार ग्रहण किया. इसके पहले ज्ञान प्रकाश बक्सर में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। बक्सर से सीधे कैमूर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
ज्ञान प्रकाश को पदभार देने के बाद राजेश्वरी प्रसाद पांडे से पूछे जाने पर बताया कि कैमूर में मेरा कार्यकाल सिर्फ 5 दिन का रहा इस 5 दिनों के अंदर कैमूर के लोग बहुत अच्छे से मिले कैमूर के आम जनता सारे लोग ठीक है। स्थानीय लोगों के अलावा जनप्रतिनिधि काफी सकारात्मक स्वभाव के है। लिहाजा काम करने का बहुत मौका नहीं मिल पाया वैसे कैमूर मुझे हमेशा याद आएगा.

वही पदभार ग्रहण करने के बाद पूछे जाने पर उपविकास आयुक्त (DDC) कैमूर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कैमूर जिले के विकास को गति देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। कैमूर का समावेशी विकास हो साथ ही सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखाई दे इस पर नजर होगी। वैसे नए उपविकास आयुक्त ज्ञानप्रकाश के आने पर कैमूर के आम लोगों के अलावा त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी विकास के सवाल पर काफी उम्मीदें हैं। लेकिन बड़ी बात यह है की मार्च के दूसरे सप्ताह में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के उपरांत आचार संहिता भी क्रमशः लागू होगा। ऐसे में पूर्व से संचालित योजनाएं ही पूर्ण हो पाएंगी। विकास के नए कामों पर लोकसभा चुनाव के खत्म होने तक पूर्ण विराम लगा रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें