रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
बेखौफ अपराधियों ने चावल व्यापारी को गोली मारकर लूट की घटना को दिया अंजाम
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रात बेखौफ अपराधीयों ने उमगांव एनएच 227 पर बेला टोला के पास चावल व्यापारी को गोली मार कर रुपए छिनतय की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।
घायल व्यापारी की पहचान हीरा लाल यादव के रूप में की गई है। पिरीत व्यवसाई हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव के रहने वाले है।जिन्हें गंभीर हालत में मधुबनी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।
बताया जा रहा है कि व्यापारी की उमगांव कसेरा रोड में चावल की दुकान रहने के कारण नेपाल के भी कारोबारी उन से व्यापार करने के लिए आते रहते हैं। नेपाली ग्राहकों से मिले रूपये को इंडियन करेंसी में बदलवाकर के बासोपट्टी के महिनाथपुर वापस जा रहे थें। उसी क्रम में घाट लगाए तीन अपराधियों ने उनका पीछा कर व्यापारी को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद घायल व्यापारी वही गिर गए और अपराधी रूपये लेकर भाग निकला।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश व दहशत व्याप्त है।




