रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई के द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में उतर चौबीस परगना जिले संदेश खाली में ममता बनर्जी के संरक्षण में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता के विरोध में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। दक्षिण बिहार प्रांत के राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख छोटू सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के संरक्षण में संदेशखाली की महिलाओं के साथ यौन शोषण उनकी सामूहिक अस्मिता का हनन एवं उनके परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार राज्य सरकार द्वारा संरक्षित अपराधियों द्वारा कराया जा रहा है। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। इस मामले पर महामहिम राष्ट्रपति त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा इसकी जांच कर कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। खेलो भारत प्रांत सह प्रमुख चंदन तिवारी ने कहा कि आज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का हिमालय खड़ा है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच में भ्रष्ट पाए जाने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है जबकि प्रथम दृष्टिया में उन पर आरोप सिद्ध हो चुका है। फिर भी भ्रष्ट अधिकारियों को उनके पद पर कायम रखा गया है। जिला संयोजक अनूप सिंह ने संदेश खली एवं विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर 21 सूत्री मांग पत्र दिया जो इस प्रकार से है।
- छात्र संघ चुनाव की तिथि अविलंब घोषित हो।
- सभी लंबित परीक्षाएं शीघ्र आयोजित हो तथा संपन्न सभी परीक्षाओं का परिणाम अंकपत्र के साथ जारी हो और परीक्षा परिणाम में हो रही लगातार त्रुटियों को जल्द दूर किया जाए।
- महाराजा कॉलेज में लॉ की पढ़ाई पुनः शुरू की जाए।
- सभी महाविद्यालय एवं विवि में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कमी को पूरी की जाए।
- सभी महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना (Infrastructure) की कमी को पूरा किया जाए।
- सभी महाविद्यालय में प्रयोगशाला की उचित व्यवस्था की जाए एवं महाविद्यालय के पुस्तकालय में नए पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए।
- विश्वविद्यालय सहित सभी महाविद्यालय में वाईफाई, कैंटीन एवं छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वैडिंग मशीन की व्यवस्था की जाए।
- सभी टैग महाविद्यालयों से स्नातक पास की हुई छात्राओं को कन्या उत्थान की राशि मिलने में हो रही परेशानियों को जल्द दूर किया जाए।
- स्नातक सत्र 23-27 के छात्राओं का नामांकन शुल्क जल्द वापस किया जाए।
- सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में एक समान नामांकन एवं परीक्षा शुल्क लागू हो।
- विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी संबद्ध महाविद्यालय में एक समान नामांकन एवं परीक्षा शुल्क लागू हो
- स्नाकोत्तर के सभी विषयों की पढ़ाई सभी अंगीभूत महाविद्यालयो में शुरू कराई जाए तथा इसकी सीटों की संख्या में वृद्धि की जाए।
- राष्ट्रीय सेवा योजना में हो रही लगातार अनियमितता दूर किया जाए।
- व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाएं एवं प्लेसमेंट सेल का गठन, साथ ही समय- समय पर सेमिनार का भी आयोजन हो।
- विश्वविद्यालय परिसर स्थित जगजीवन राम सभागार को अभिलंब खाली कराया जाए।
- B.Ed में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जाए वर्तमान समय में मात्र 3 शिक्षक कार्यरत है जबकि 14 शिक्षक होने चाहिए
- जगजीवन कॉलेज, आरा के खेल मैदान की साफ सफाई कराई जाए।
- छात्रों के लिए नए छात्रावास की व्यवस्था की जाए।
- महाराजा कॉलेज, आरा में हुए अवैध नियुक्ति की जांच एवं कार्रवाई की जाए।
- विश्वविद्यालय में एक व्यक्ति एक पद अतिशीघ्र लागू किया जाए।
- महाराजा कॉलेज के वर्तमान प्रभारी प्रिंसिपल द्वारा कराई गई प्राथमिक जांच में करोड़ो रुपए का आर्थिक भ्रष्टाचार प्रथम दृष्टया में सामने आया है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इसमे संलिप्त लोगो पर तत्काल उचित कारवाई की जाए।
कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री समीर कुमार ने किया। कार्यक्रम में विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन कुमार,उमंग कुमार राहुल राय,प्रियांशु पांडे,रितेश कुमार,आदर्श कुमार सिंह,अभिषेक सिंह,अमित कुमार,चित्रांश दुर्गेश प्रसाद,निखिल राज,अंकुश कुमार गुप्ता,बीनू कुमार सिंह,अंकुश कुमार, राधेश्याम कुमार,राहुल कुमार,विक्रांत ओझा,चंदन तिवारी,रितिक राज,हैप्पी यादव,राजवर्धन,निशांत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




