सीवान में स्वर्ण व्यवसायी के यहां नशा खिलाकर लाखो की चोरी।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार


घर के नौकरों ने नशा खिलाकर घटना को दिया अंजाम।
सीवान शहर में एक ज्वेलरी दुकान और घर में लाखो रुपए की ज्वेलरी पर डाका डाला गया है।घर के सदस्यों को नशा खिलाकर बेहोश कर घर और दुकान में रखे ज्वेलरी की डकैती हुई है।डाका का आरोप घर की देख रेख़ कर रहे नेपाल के दो युवक पर लग रहा है। फिलहाल घर से दोनो नेपाली युवक गायब है।घटना नगर थाना क्षेत्र के कनक मंदिर ज्वेलरी दुकान की है।कितने की ज्वेलरी गायब है अभी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। पुलीस जांच कर रही है तो वही परिवार के सदस्य बेहोसी को हालत में है।करीब 50 लाख की ज्वेलरी की डकैती होने की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला शहर के शांति वट वृक्ष के पास स्थित कनक मंदिर ज्वेलर्स की हैं।बताया जाता हैं कनक मंदिर ज्वेलर्स के मालिक प्रशांत पुष्कर, उनके पिताजीबच्चा बाबू, उनकी मां और एक झारखंड का निवासी नौकर अगस्ती को नशा खिलाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। चोरी का आरोप कनक मंदिर ज्वेलर्स के मालिक प्रशांत पुष्कर ने नेपाल के निवासी, घर के नौकर सूजन कुमार और कृष्ण पंडित पर लगाया हैं।कनक मंदिर ज्वेलर्स के मालिक प्रशांत पुष्कर ने बताया की पहले नेपाल का रहने वाला अभिषेक यहां काम करता था। दिसंबर महीने में अभिषेक ने बताया की उसका वीजा आ गया है वो अब विदेश जा रहा हैं। इसके बाद प्रशांत पुष्कर ने नई दिल्ली में लेबर सप्लायर एजेंसी एसके मेड कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने नेपाल के निवासी दो युवक 25 वर्षीय सूजन कुमार, 26 वर्षीय कृष्ण पंडित को यहां काम करने के लिए भेजा। ये दोनो घर में झाडू, पोंछा से लेकर हर काम करते थे।वही घर में रसोईयां का काम करने वाली ज्योति ने बताया की सोमवार की रात वो खाना बनाकर मालिक को देने जा रही थी। तभी सूजन ने बोला की आज वो मालिक को खाना देगा। इस पर ज्योति ने मना किया तो उसने कहा की मालिक से बात हो गई हैं। फिर सूजन ने कहा की वो नहाकर कर पूजा करने के बाद ही खाना देने जायेगा। इसके बाद ज्योति वहां से चली गई। आशंका है की करीब 50 लाख से ज्यादा की डकैती की घटना हुई हैं। हीरा, सोना, चांदी के सामानों की चोरी की बातें सामने आ रही हैं। घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलीस दुकान में पहुंच हर एंगल से जांच कर रही है।
बाइट प्रशांत पुष्कर दुकान मालिक।

Join us on:

Leave a Comment