रिपोर्ट- निभाष मोदी
48 घंटे के अंदर मिथिलेश हत्याकांड का खुलासा, पांच को किया गिरफ्तार, अपराधियों ने ली थी दो लाख रुपये की सुपारी
भागलपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल 5 अपराधियों को धर दबोचा है, सीनियर एसपी आनंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 3 मार्च की देर शाम सजौर थाना क्षेत्र के डोमाबांध में मिथिलेश उर्फ मिथुन की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी, मामले के उद्वेदन को लेकर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मंगलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सबसे पहले सूरज कुमार शाह को घर दबोचा गया, उसके बाद उसके एकबालिया बयान और निशानदेही के आधार पर घटना में शामिल कुल पांच लोगों को धर दबोचा गया, साथ ही वैज्ञानिक साक्षय को लेकर कर मोबाइल भी पुलिस ने जप्त किए हैं, सीनियर एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी अंजलि का प्रेम प्रसंग गांव के सूरज साह के साथ था, जैसे ही मिथिलेश को इस बात की भनक लगी अंजलि और उसके प्रेमी सूरज ने मिथिलेश को रास्ते से हटाने के लिए 2 लाख रुपए की सुपारी दे डाली, वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3 मार्च की देर शाम मृतक की पत्नी के साथ कुल.8 लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या में शामिल 5 अपराधियों को धर.दबोचा है, जल्द ही घटना में शामिल सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे….
Byte…. आनंद कुमार, सीनियर एसपी भागलपुर




