रिपोर्ट- अमित कुमार
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है पर शराब माफिया प्रतिदिन दूसरे राज्य से बड़े पैमाने पर बिहार में शराब लाने के नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। ताजा मामला फुलवारी शरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी से है, जहां वीआईपी कार से भारी मात्रा में ब्रांडेड अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया है।
इस गाड़ी के आगे लगा हुआ बोर्ड में बिहार सरकार का सचिव लिखा हुआ था तो वहीं गाड़ी के अंदर एक बोर्ड में SNK बोर्ड गवर्नमेंट आफ बिहार सिक्योरिटी लिखा हुआ था। यानी शराब माफिया अब बिहार सरकार के अधिकारियों की गाड़ी का नंबर और उनका नाम बोर्ड यूज कर पटना राजधानी में शराब की खेप ला रहे हैं। यही नहीं जिस गाड़ी से पुलिस ने शराब की खेप बरामद की। उस गाड़ी में पुलिस की बत्ती भी ऊपर लगी हुई थी। पुलिस को देखकर शराब माफिया गाड़ी काफी स्पीड कर रहे थे। तभी पुलिस को शक हुई और पुलिस ने उस गाड़ी को घेरा तो गाड़ी से उतरकर तीन शराब माफिया भागने में सफल हुए तो वहीं एक शराब माफिया को फुलवारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।




