रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में स्वर्ण आभूषण दुकान कर्मी से करीब 30 लाख रूपया से ज्यादा की जेवरात लूट से व्यवसायियों में काफी आक्रोश है और आक्रोशित व्यवसाईयों ने बलिया बाजार में सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहा हे और दुकान को भी बंद रखा है। दरअसल बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार में कल शाम दुकान से घर जाने के दौरान स्वर्ण आभूषण दुकान के कर्मचारियों के साथ हथियार के बल पर मारपीट कर करीब 30 लाख रुपए के सोना और चांदी की लूट कर ली गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना से बाजार के स्वर्ण व्यवसाईयों में काफी आक्रोश है आक्रोशित व्यवसाईयों ने लूटे गए सामानों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बांस बल्ला लगाकर बलिया बाजार की सड़कों को जाम कर दिया है इस दौरान व्यवसायियों ने दुकान को भी बंद रखा है। स्थानीय दुकानदार और व्यवसायी संघ ने कहा कि वह प्रशासन से मांग कर रहें हैं कि लूट गए सामानों की बारामदगी की जाए और घटनाओं में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए। जब तक ठोस आश्वासन और कार्रवाई नहीं होती है तब तक इनका आंदोलन जारी रहेगा। जाम की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित व्यवसाययों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।
बाइट- मुन्ना पोद्दार , व्यवसायी
बाइट- राकेश रोशन , व्यवसायी संघ
बाइट:-मनीष एसपी बेगूसराय




