बाइक से तीन लाख बीस हजार लेकर उचक्के फरार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

आंख बंद और डब्बा गायब वाली कहावत जहानाबाद में चरितार्थ होते दिखाई दी।
3 लाख से ज्यादा रुपए गायब हो जाए तो फिर आपकी स्थिति क्या होगी? जहानाबाद में चोरी की एक ऐसी ही अनोखी घटना सामने आई है। दरअसल एक व्यक्ति स्टेट बैंक के मेन शाखा से पैसे निकाल कर घर जा रहा था। अपना चश्मा ठीक कराने पतंजलि के पास ऑप्टिकल विज़न में पहुंचा । बाइक खड़ी करने के बाद वह चश्मे की दुकान में गया। इसी बीच दो युवक रेकी करते हुए बाइक के पास पहुंचे। तीन मिनट के अंदर में 3 लाख 20 हजार रुपए निकालकर दोनों युवक चंपत हो गए।पीड़ित काको नालंदा रोड स्थित ओएना गांव का रहने वाला है। जिसका नाम ब्रजेश कुमार है। ब्रजेश किसी काम के लिए पैसे निकाल कर अपने गांव जा रहा था। उससे पहले चश्मा ठीक कराने चश्मे की दुकान पहुंच गया। बृजेश कुमार को यह बहन भी नहीं था कि 3 मिनट के अंदर उसके तीन लाख से ज्यादा रुपए गायब हो जाएंगे। मामले की जानकारी पीड़ित ने टाउन थाने को दी है। जिसके बाद टाउन थाने की टीम घटनास्थल पहुंची है। आसपास के सीसीटीवी का मुआयना किया। जिसमें एक दुकान में लगी सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो लड़के आते हैं उसमें एक पास में खड़ा होता है, और दूसरा डिग्गी से आराम से पैसे निकाल कर भाग निकलता है। पैसा निकालने के बाद दोनों युवक दो दिशा में जाते हैं। एक युवक जो कि हेलमेट लगाया हुआ है वह अरवल मोड़ की तरफ जाता है , जबकि पैसा निकालने के बाद जो युवक भागता है वह बाई की ओर अस्पताल मोड की तरफ जाता है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की शिनाख़्त क रने की कोशिश कर रही है

Join us on:

Leave a Comment