रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
बेगूसराय पुलिस की मिली भारी सफलता कुख्यात अपराधी पप्पू साहनी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में हथियार और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल बेगूसराय पुलिस ने उस समय सफलता मिली जब कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी को हथियार और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष ने बताया कि चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव निवासी कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी हथियार के साथ कुंभी गांव में हथियार के साथ जा रहा है । इसी सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बेगूसराय एसपी मनीष ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि वह जेल से हाल ही में निकला था जिसके बाद से खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में हत्या की घटना को अंजाम दिया, उसके बाद चेरिया बरियारपुर थाना इलाके में चिमनी भट्ठा मालिक जय जय राम महतो से 10 लाख की रंगदारी की मांग की थी और फायरिंग भी की थी। इस मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और जब पुलिस को सूचना मिली कि वह चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र इलाके से जा रहा है तो टीम बनाकर उसकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने उसके पास एक पिस्टल, दो कारतूस और 2 किलो गांजा बरामद किया है । गिरफ्तारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा । एसपी मनीष ने कहा कि गिरफ्तार पप्पू सहनी कुख्यात नागमणि महतो गैंग का सक्रिय सदस्य था, इसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध में कमी आएगी और यह हाल ही में जेल से बाहर निकाला था।
बाइट- मनीष, एसपी




