युवक की हत्या कर शव गेहूँ के खेत में फेंका, बरामद होते ही मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र स्थित सुक्की पंचायत की हथियाही गांव वार्ड एक में गेहूं की खेत में 22 वर्षीय एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में पाया गया। शव देखे जाने की खबर जंगल की आग के तरह चारों तरफ फैलने लगा। वही शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। इस बात की सूचना लोगों ने स्थानीय खजौली थाना पुलिस को दिया। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच परताल में जूट गई। लोगों ने बताया है कि प्रथम दृष्टया युवक की गला दबाकर हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने मृतक युवक की पहचान हथियाही गांव वार्ड एक के राम सेवक कापैड़ के पुत्र कृष्ण कुमार के रुप में किया है। जानकारी अनुसार कृष्ण कुमार दिल्ली में रहकर होटल में काम करता था। 26 फरवरी को वह दिल्ली से पड़ोस के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए अपने घर आया था। पड़ोसी किशोर राउत के लड़के की शादी को लेकर आयोजित रात्रि भोज में वह शामिल था। रात के 11 बजे तक उसे परिजनों ने वहां देखा।सुबह जब यूवक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनो ने खोजबीन शुरु की। इसी बिच दोपहर के समय घर के पीछे स्थित एक गेहूं के खेत में पड़ोस की एक महिला द्वारा उनका शव देखा गया। शव देखे जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनो का रो रो कर बूरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवक के गर्दन पर खरोंच का निशान मौजूद था। घटना को लेकर मृतक के परिजन कुछ भी बता पाने से परहेज़ कर रहे हैं। पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई है। हालांकि हत्या कब हुई, कैसे हुई, कहां हुई इसका बात की खुलासा अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया है की युवक का शव बरामद किया गया है। पीड़ित परिवार के तरफ से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन व पोस्टर रिपोर्टर आने के बाद ही मौत के कारण के संबंध में कुछ कहा जा सकता है। वैसे शव को देख कर हत्या प्रतीत हो रहा है।

Join us on:

Leave a Comment