जिलाधिकारी से शिकायत करने पहुँचे पीड़ितों की दबंग पड़ोसियों ने की जमकर पिटाई!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


जहानाबाद जिला समाहरणालय के समक्ष उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब। जिलाधिकारी से शिकायत करने आए कुछ लोगों को उसके ही पट्टीदारों ने जमकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। इस मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एसपी के आदेश पर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत मे लिया है। हिरासत मे लिये गये लोगों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जहानाबाद के घोसी थाना के नंदना गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर एक पक्ष प्रियंका देवी अपने ससुर एवं अन्य परिजनों के साथ जहानाबाद डीएम कार्यालय जा रहे थे ।इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें एसपी ऑफिस के दरवाजे पर ही पकड़कर जमकर मारपीट करने लगे। मारपीट के इस घटना में एक व्यक्ति का सर फट गया है जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना के दौरान काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। सभी लोग मुक दर्शक बने रहे। किसी ने मारपीट के इस घटना के दौरान दोनों पक्षों को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया ।सूचना पाकर मौके पर आए पुलिस ने दो महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।
बाइट पीड़ित महिला बाईट पुलिस अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment