रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
बिहार/मुजफ्फरपुर
मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार नवादा गांव के समीप एनएच 27 पर शनिवार देर रात 11 बजे राजद की जन विश्वास महारैली में शामिल होने पटना जा रहे 54 कार्यकर्ताओं से भरी बस में आग लग गई। सभी लोग सुरक्षित हैं।-
बस में आग लगने के बाद घटना के बाद करीब एक घंटे तक आवागवन ठप रहा। दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने आग पर काबू पाया। तब तक बस जल चुकी थी। पश्चिम चंपारण राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने बताया कि बेतिया से 54 कार्यकर्ता पटना जा रहे थे। इसी बीच बस के इंजन से काफी धुआं उठने लगा व अंदर बैठे लोगों का दम घुटने लगा। चालक बस खड़ी कर भाग गया। कार्यकर्ताओं ने खिड़की का कांच तोड़ जान बचाई। सभी पास के एक लाइन होटल पर रुके हैं। थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि सभी को भेजवाने की व्यवस्था की जा रही है।




