लखीसराय पहुँचे सांसद ललन सिंह, लिया रविदास मिलन समारोह में भाग!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय। मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे जहां उन्होंने शहर के टाउन हॉल में आयोजित रविदास मिलन समारोह में भाग लिया। ललन सिंह के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल -माला से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रविदास समुदाय के लोग शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में रविदास समुदाय के लिए किए कार्यों एवं उसकी उपलब्धियां गिनाई । वहीं फ्लोर टेस्ट के सवाल पर कहा कि ये दुष्प्रचार है। बिहार में कोई खेला नहीं है। यहां एक ही खेला है नीतीश कुमार की सरकार है।

बाइट-ललन सिंह,सांसद मुंगेर।

Join us on:

Leave a Comment