रिपोर्ट– प्रशांत कुमार
बेगूसराय रेलवे स्टेशन परिसर से एक अधेड़ वाहन चालक का शव संदिग्ध हालत में पुलिस ने बरामद किया है। घटना रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के समीप स्थित मंदिर परिसर की है मृतक की पहचान आलापुर मुसहरी निवासी स्वर्गीय भासो महतो के 40 वर्षीय पुत्र विपिन राय के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन मंटून राय ने बताया कि विपिन राय करीब 20 वर्षों से रेलवे स्टेशन के आसपास रहकर वाहन चलाता है और बराबर रात में स्टेशन परिसर में बने मंदिर के बरामदा पर ही सो जाता था। बीते रात भी वह बरामदा पर ही सोया था।
इसके बाद आज शव बरामद किया गया। मृतक के मुंह से भी खून निकल रहा है। हम लोगों को शंका है कि ठंड के कारण मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पोस्टमार्टम कराने आए रेल पुलिस के जवान धनंजय कुमार ने बताया कि बजरंगबली मंदिर पर शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर जांच पड़ताल किया गया। इसके बाद कागजी कार्रवाई कर शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बाइट मृतक के परिजन




