लालू -तेजस्वी को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं, इसलिए किया नजरबंद- गिरीराज!

SHARE:

रिपोर्ट-प्रशांत कुमार

बेगुसराय में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरा पर हे इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मिडियाकर्मी से बातचीत करते हुए कि तेजस्वी यादव और लालू यादव को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने विधायकों को नजरबंद कर लिया है। लेकिन नजर बंद करने से कुछ नहीं होगा। सबके दिल का दरवाजा खुला हुआ है और उनके पिंजरा में कोई रहने वाला नहीं है। गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा काशीराम, श्रीकृष्ण सिंह, बीपी सिंह और दशरथ मांझी को भारत रत्न दिए जाने की सवाल पर कहा है कि उन्होंने अपने पिता लालू यादव को क्यों नहीं याद दिलाए। लालू यादव सरकार गिराते और बनाते थे, उस समय तो कर्पूरी ठाकुर को भूल गए थे। अब याद आ रहा है और मांग करते हैं। राहुल गांधी की राजनीति सोशल मीडिया पर चलता है, ट्वीट पर ही चलता है। जबकि नरेंद्र मोदी चांद पर भी विकास को पहुंचाते हैं तो देश के संसद को भी बनाते हैं और पंचायत भवन भी बनाते हैं। प्रगति की मैदान की सड़क हो या दिल्ली से मेरठ जाने की सड़क हो, फोर लेन-सिक्स लेन की सड़क बनते हैं। जबकि राहुल गांधी सिर्फ सोशल मीडिया पर बकवास करते हैं।ओवैसी द्वारा संसद में बीपी सिंह और लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का सवाल उठाए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके अंदर नफरत के सिवा कुछ नहीं है। ऐसे लोग 1947 में पाकिस्तान चले गए होते तब उनको समझ में आता। आज पाकिस्तान के लोग नरेंद्र मोदी की सरकार चाहते हैं, मोदी की तरह विकास चाहते हैं और ओवैसी भारत में पाकिस्तान चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि एनडीए की सरकार जब से आई है नरेंद्र मोदी से लोगों की उम्मीदें बैठी है। कांग्रेस की सरकार में सिर्फ घोटाला ही घोटाला था, आज मोदी जी ने विकास का परचम लहराया है। चंद्रमा से लेकर बुलेट तक पहुंच गए, सड़कों को जोड़ा है। आज रेल रेल विद्युतीकरण इतना हो गया है कि धुआं रहित रेल हो गया है। इसलिए मोदी जी की चर्चा करो तो हरि कथा हरि अनंत हरि कथा अनंता वाली बात होगी। हम श्वेत पत्र के माध्यम से देश को दिखा रहे हैं कि उन्होंने देश को कितना कलंकित किया था। वाजपेयी जी द्वारा भरे गए खजाने को खाली कर दिया था और 10 साल तक सिर्फ घोटाले की सरकार रही।
बाइट:-गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment