भारत रत्न,जन नायक कर्पूरी ठाकुर की मनायी गयी जयंती, भाकपा माले ने आयोजित किया कार्यक्रम!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। बुधवार को भाकपा माले जिला कमेटी कैमूर के द्वारा जिला कार्यालय भभुआ मे जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंति मनायी गयी। जिसमे जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया । इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जयंति से महात्मा गांधी की शहादत दिवस तक पदयात्रा करने का फैसला लिया गया। जो कि जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय मे संगठन के गांव मे टीम बनाकर चलाया जाएगा। पदयात्रा का नारा है संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ जन अभियान, भाजपा भगाओ देश बचाओ है। कार्यक्रम मे भाकपा माले के जिला कमेटी के सदस्य लुटावन प्रसाद, महेंद्र सिंह, महेश, गिरधारी शर्मा, बजरंग बिन्द,पिंटू राम, मेराज आलम,परिखा मुसहर, रामचंद्र सिंह, देवनारायण यादव, सीताराम,आदि लोग ने भाग लिया। इसकी जानकारी मोरधवज सिंह, भाकपा माले जिला कार्यालय सचिव भभुआ कैमूर ने दी।

Leave a Comment

और पढ़ें