रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
जलवायु परिवर्तन की वजह से दिसंबर वाली ठंड जनवरी के आखिरी पखवाड़े में हुई स्विफ्ट 20 साल में 14 जनवरी के बाद नहीं पड़ी थी इतनी ठंड
लोकेशन:- बिहार/मुजफ्फरपुर
जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर दिख रहा है। गर्मी, बरसात के बाद अब सर्दी भी निर्धारित समय के आगे बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बीते 20 साल में 14 जनवरी के बाद कभी भी इतनी ठंड नहीं पड़ी। इस बार दिन और रात का तापमान पिछला रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सोमवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। 24 घंटे में रात का पारा करीब तीन डिग्री की गिरावट के साथ 5.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं, 23 जनवरी के दिन का तापमान बीस साल में सबसे कम 13 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8.1 डिग्री कम रहा। इसके साथ 10 किमी की रफ्तार से चली पछुआ से गलन बढ़ी।
जलवायु परिवर्तन से 20-25 दिन आगे खिसकी सर्दी : मौसम विभाग की मानें तो जलवायु परिवर्तन के असर से सर्दी 20-25 दिन आगे खिसक गई है। मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में अमूमन दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ती थी, लेकिन बीते कुछ वर्षों में दिसंबर की सर्दी जनवरी के आखिरी पखवारे में शिफ्ट हो रही है। कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया रहा जबकि 14 जनवरी के बाद मौसम साफ होने के साथ दोपहर में धूप खिलने लगती थी दो-तीन दिनों तक रहेगा कोल्ड डे.. मौसम विभाग के अनुसार जारी पूर्वानुमान में अगले दो-तीन दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री कम रहने का अनुमान है.. खराब मौसम की वजह से जनजीवन प्रभावित है… ठंड से बचने का अलाव ही एक मात्र सहारा है… लोग अलाव के सहारे सर्द दिन बिता रहे हैं..
बाइट :-




