गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होगा खेल, तैयारी को लेकर डीएम ने दिया निर्देश!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। सोमवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी से संबंधित बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महादलित टोलों में झंडोत्तोलन हेतु वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की प्रति नियुक्ति का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा को दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता भभुआ सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें