नालंदा- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगों को केंद्र सरकार के योजनाओं की दी गई जानकारी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाओं को लेकर चंडी प्रखंड के तुलसीगढ़ पंचायत के हाई स्कूल और महकार पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेताओं ने शिरकत की। पंचायत प्रतिनिधि मणिकांत उर्फ मनीष ने बताया कि संकल्प यात्रा को लेकर मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का पंचायत में स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को तरह-तरह के लाभ दिया गया। वही बीजेपी के क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सरकारी पहल है जो आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा,पीएम स्वनिधि जैसी प्रमुख केंद्रीय योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके कार्यान्वयन पर नजर रखने के लिए पूरे देश में चलाई जा रही है।विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये भारत की सभी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया जाना है।

बाइट।मणिकांत सिंह जनप्रतिनिधि
बाइट।संतोष पाठक बीजेपी नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment