कैमूर-मोहनिया टीम ने 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीता क्रिकेट मैच

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शनिवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, प्रधान कार्यालय पटना के निर्देशानुसार क्षेत्रीय कार्यालय भभुआ द्वारा महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनिया के ग्राउंड में कैमूर व बक्सर जिले के बैंक कर्मियों व बैंक मित्रों के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । मैच का प्रायोजक डीबीजीबी के इंश्योरेंस पार्टनर पीएनबी मेटलाइफ के सौजन्य से किया गया । इस मैच में भभुआ व मोहनिया के बैंककर्मियों के बीच 12- 12 ओवरों का मैच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम भभुआ ने 118 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके मुकाबले मोहनिया टीम ने 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से यह मैच जीत लिया । मोहनिया टीम के हीरो रहे नुआंव शाखा के अधिकारी अमन कुमार एव आशुतोष कुमार जिनकी धुआंधार बल्लेबाजी से टीम मोहनिया ने लक्ष्य प्राप्त कर यह मैच जीत लिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री झा द्वारा विजेता टीम मोहनिया के कप्तान विष्णु देव को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई । श्री झा द्वारा बताया गया कि इस मैच का मुख्य उद्देश्य बैंककर्मियों के बीच बैंक के विभिन्न उत्पादों यथा जमा , ऋण, सर्वोत्तम एवम त्वरित ग्राहक सेवा, पीएनबी मेटलाइफ जीवन बीमा योजनाओं को अधिक से अधिक आम ग्राहकों के बीच प्रचार प्रसार हेतु प्रतिस्पर्धात्मक मौहाल बनाने हेतु किया गया है एव बैंककर्मियों के अच्छे मानसिक एवम शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने हेतु इस तरह का मैच प्रतियोगित का आयोजन आगे भी किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार झा, प्रधान कार्यालय ऋण विभाग के प्रबंधक विवेक मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक सौरव कुमार , विपणन अधिकारी दीपक कुमार , डीबीजीबी पीएनबी मेटलाइफ के सुशील कुमार आदि उपस्थित हुए।

Join us on:

Leave a Comment