चमत्कार- ज़ब माँ और दो बच्चे के ऊपर से गुजर गई पुरी विक्रमशिला एक्सप्रेस!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित

मां और दो बच्चों के ऊपर से गुजरी ट्रेन

शनिवार के दिन बाढ़ रेलवे स्टेशन पर चरितार्थ हुआ विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन से बाढ़ से नई दिल्ली जा रहे एक परिवार अपने रिजर्वेशन टिकट के साथ प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचा इस दौरान ट्रेन प्लेटफार्म पर आ गई लेकिन भीड़ इस कदर थी ट्रेन पर चढ़ने के दौरान मां और उसके दो बच्चे प्लेटफार्म से नीचे गिर गए जिसको देखकर लोग शोर मचाने लगे ईधर माँ दोनों बच्चों को अपने सीने से लगाकर पटरी और प्लेटफार्म के बीच पड़ी रही जिसके बाद महिला के ऊपर से कई बोगियां एक एक कर गुजर गई, लोगों ने समझा कि महिला की जान चली गई, लेकिन ट्रेन गुजरने के साथ ही महिला रेल पुलिस के जवान विनीता ने महिला को उठाते हुए दोनों बच्चों को अपने गोद में ले लिया और उसे उठाकर रेल पुलिस थाना पहुंचकर मामले की जानकारी अधिकारी को दिया, घटना को देखकर महिला के पति रवि अपना बैग छोड़कर ही ट्रेन से कूद पड़े और फिर बाल बच्चों को लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए, और लगेज छूटने की जानकारी 139 पर देते हुए दूसरे ट्रेन से दिल्ली जाने की तैयारी करने लगे, रवि कुमार मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला है जो अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की कोच संख्या 8 में सवार होकर दिल्ली जाने की तैयारी में थे, इस घटना को देखने वाले लोग हैरत में रह गए, और सब के मुँह से एक ही बात निकल रही थी जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोई!

Join us on:

Leave a Comment