समीर कुमार झा, शिवहर

शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के कई पंचायतों में बाढ़ से स्थिति काफी भयावह होती जा रही है। गंडक नदी से आई बाढ़ के पानी ने तबाही शुरू कर दी है। गुरुवार को शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद ने बाढ़ प्रभावित गांव का नाव से दौरा किया है। वहां जाकर मकसूदपुर करिया पंचायत के कई गांव का भ्रमण किया और लोगों से समस्याओं से अवगत हुए। शिवर विधायक चेतन आनंद ने बात करते हुए बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में पिछले दिनों बाढ़ के पानी से काफी तबाही मची थी वहीं अब डुमरी कट सरी में गंडक नदी के पानी आ जाने के कारण लोगों को काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन द्वारा वार्ड पार्षदों के बीच समुदाय किचन का संचालन नहीं किया गया है जो काफी चिंताजनक बात है उन्होंने जिला प्रशासन से अभिलंब बाढ़ पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचन चलाने एवं अनाज वितरण करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि इस संबंध में वह जिलाधिकारी से खुद वार्ता करेंगे ताकि बाढ़ पीड़ितों को सही समय पर अनाज और समुदायिक किचन का लाभ मिल सके। वही अंचलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल बाढ़ प्रभावित गांव में ना उपलब्ध करा दी गई है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों बागमती नदी में आई बाढ़ के कारण पिपराही, तरियानी और पुरनहीया के कई पंचायत भी प्रभावित हो गए थे जहां काफी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। वही अब डुमरी कटसरी प्रखण्ड में भी बाढ़ से प्रभावित हो गया है।




