देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जप्त!

SHARE:

रिपोर्ट- धीरज शर्मा

भागलपुर । जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक के समीप उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर बलूआचक के निकट वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार से 207 पाउच देसी शराब बरामद किया है। साथ ही दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है तथा दो बाइक भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अमुआर गांव निवासी फुलेश्वर साह के पुत्र योगेंद्र साह तथा इसी थाना क्षेत्र के केराडीह निवासी मोहन प्रसाद के पुत्र दीनबंधु सिंह रूप में हुई। बता

दें कि उत्पाद निरीक्षक प्रमोद साह को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मार्ग से शराब की खेप गुजरने वाली है। इसी सूचना के आधार पर दोनों शराब तस्कर की गिरफ्तारी की गई है। बताया कि एक तस्कर भागलपुर के इस आचरण में डिलीवरी देने वाला था और दूसरा शराब तस्कर महमदपुर में मैं देने वाला था उन्होंने बताया कि मात्र शुरू करने से 4 दिन हुए थे और हम चार बार महमदपुर के बगीचे में बुलाकर माल डिलीवरी करते थे।

Join us on:

Leave a Comment