बाढ़ से लोग तबाह, प्रशासनिक व्यवस्था नदारद!

SHARE:

टिंकू कुमार!

हर वर्ष प्रशासन का नाव कागज पर ही चलता है: आम जनता!

समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में बागमती नदी का पानी अब मैदानी इलाका में फैलने लगा है कई गांवों का प्रखंड से संपर्क टूटा । बागमती नदी का पानी में मुख्य सड़के तब्दील हो चुके हैं नामापुर जाने वाली मुख्य सड़क व कनोजर जाने वाली मुख्य सड़क पर बागमती का पानी आ गई है। जिससे लोगों को आने जाने के लिए नाव की आवश्यकता पड़ती है पर प्रशासन के ओर से अभी तक कुछ नही दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर पानी आए 3 दिन हो गए पर अभी तक कोई वरीय पदाधिकारी या प्रखंड पदाधिकारी देखने तक नहीं आए हैं हर साल 20-25 नाव कागज पर रहता है पर चलता 5-7 ही है। अगर सड़क का ऊँची करण हो जाता तो हम लोगों का समस्या में कमी आता।
पैक्स अध्यक्ष राजेश शाह ने बताया कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के लिए जल्द ही कुछ करें यह बाढ़ विकराल रूप ले रही है पन्नी,चारा, सामुदायिक किचन का भी व्यवस्था किया जाय।

Join us on:

Leave a Comment