महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर केंद्र सरकार का किया विरोध!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा। देश मे बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर थाली बजाकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार में कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज प्रखंड कार्यालय के गेट पर थाली बजाकर सोई हुई केंद्र सरकार को जगाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है, तब से पेट्रोल, डीजल तथा खाद्य तेल सहित अन्य वस्तुओं की मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई है

जिससे आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में गरीब, मजदूर और किसान भुखमरी के कगार पर आ गए हैं और बड़े-बड़े उद्योगपति मालामाल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अविलंब महंगाई को कम करें, नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर रामनरेश सिंह, एजाज अली मुन्ना, जमाल हैदर, कौस वारसी, नागेंद्र पांडेय तथा आनंद चौधरी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें