कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले में बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की शाम तक कई जगहों पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने मारा छापा, हार्ड डिस्क समेत कागजात बरामद
कैमूर। कैमूर जिले में बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की शाम तक कई जगह पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी यानी एनआईए की टीम ने कैमूर पहाड़ी पर अधौरा प्रखंड में छापेमारी किया। इसके अलावा भभुआ के कई जगहों पर छापेमारी किया। साथ ही भभुआ शहर में दो प्रिंटर्स दुकान पर भी छापेमारी किया। एनआईए की टीम द्वारा दिन भर चली छापेमारी में जिले के विभिन्न दुकानों से हार्ड डिस्क व कागजात बरामद किया गया। कैमूर जिले में राष्ट्रीय एजेंसी के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जहां जिले के अलग-अलग जगहों पर एनआईए की छापामारी में कागजात समेत अन्य सामान को जप्त करते हुए टीम द्वारा ले जाया गया है।

बता दें कि कैमूर जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की टीम पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कई प्रखंडों में छापेमारी की। बुधवार की रात से ही लगातार छापेमारी की जा रही थी। जो गुरुवार की शाम तक जिले की विभिन्न जगहों पर रेड चला। एनआईए का अधिकारियों द्वारा कई टीम बनाकर अधौरा के बडीहा, भभुआ के बीठवार सहित भभुआ शहर के कई प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी किया गया है। भभुआ में दो प्रिंटर्स लकी प्रिंटर्स और अग्रवाल प्रिंटर्स के दुकानों के साथ कई ठिकानों पर रेड चली और इस दौरान दुकान के सामान समेट कागजात को जप्त किया गया।
इधर रेड खत्म होने पर लकी प्रिंटर्स के मालिक हक साहब ने बताया कि मेरे यहां से चार से पांच घंटे एनआईए टीम की रेड चली। लेकिन एनआईए को कुछ भी आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुआ है। सिर्फ उन्हें एक हार्ड डिस्क मिला है। जिसे वह ले गए हैं। इस संबंध द्वारा टीम से जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन एनआईए के द्वारा मीडिया को कोई भी जानकारी नहीं दी गई।




