शादी के एक सप्ताह भी पूरे नहीं नवविवाहिता को छोड़ युवक ने रचाई दूसरी शादी!

SHARE:

धीरज शर्मा, भागलपुर।

कहां जाता है शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है जो सातों जन्म तक साथ चलने की कसमें खाई जाती हैं लेकिन ताजा मामला बाराहाट का है ,जहां की शादी के एक सप्ताह भी नहीं पूरे हुए कि रचा ली दूसरी शादी।जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र मे एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद एक युवक ने महज सप्ताह भर में अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली ।शादी जो ना केवल दो दिलों का रस्म है वरन दो परिवार और समाजों का मिलन है।

उसकी गरिमा को ताक तार करते हुए सामाजिक मान प्रतिष्ठा का हनन कर दिनेश यादव पिता भैरव यादव ने अपनी धर्मपत्नी सपना कुमारी पिता बिहारी यादव मोरवा थाना क्षेत्र रजौन के हाथ की मेहंदी भी अभी पूरी तरह नहीं मिटने दिया और अपने परिजन के संग मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा जिसने अजीज होकर सपना को जबरन अपने मायके जाना पड़ा। इधर युवक ने दूसरी शादी उस लड़की से कर ली जिसके साथ उसका बहुत पुराना प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। महज़ सात दिन भी अभी नही हुए थे कि उसने दूसरा विवाह रचा लिया । बता दें कि बाराहाट थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही से पूर्व में की गई युक्तियों को जान संबंध और प्रेम प्रसंग के मामले में दी जा चुकी है। घटना घटित होने के बाद केवल दिलासा और ढांढस देने के बजाय अगर पुलिस समय पर मामले के निपटारे में जुट जाती तो ऐसे मामले पर रोक लगाई जा सकती थी फिलहाल नवविवाहिता सपना के पिता बिहारी यादव द्वारा बाराहाट थाना मे दिनेश यादव ,ढेरों यादव ,सरिता देवी ,प्रिया देवी समेत कुल सात नामजद पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार थाना प्रभारी-

घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष एम डी प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं पीड़ित पक्ष से संपर्क किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment