धीरज शर्मा!

भागलपुर से पीरपैंती थाना क्षेत्र के लक्ष्मण टोला में बकरी चराने पर हुए विवाद में पड़ोस के ही रिश्तेदारों ने दो भाइयों को गोली मार दी , दोनों घायलों को आनन-फानन में पुलिस की सहायता से स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान छोटे भाई शिव शंकर मंडल की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बड़े भाई रामस्वरूप मंडल को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है !

घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि पड़ोसी कैलाश मंडल और उसके परिवार के लोगों से बरसों से जमीनी विवाद चल रहा है , और कैलाश मंडल के द्वारा जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर अवैध तरीके से लगातार प्रयास किया जा रहा था, इस बीच फसल चराये जाने को लेकर हुए विवाद में कैलाश मंडल और उनके परिवार वालों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।




