पति -पत्नी के विवाद में पति ने गोली मारकर कर लिया आत्महत्या!

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में एक फुटकर दुकानदार ने पारिवारिक विवाद में घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बछवारा थाना क्षेत्र नारेपुर गांव की है। बताया जाता है कि नारेपुर पश्चिम गांव निवासी श्याम देव दास का 30 वर्षीय पुत्र पवन कुमार दास ने अपने घर में पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पवन कुमार दास बेगूसराय में फुटकर दूकान चलाता था। पवन कुमार दास मंगलवार को दोपहर 3 बजे अपने घर पहुंचा जहां पत्नी से विवाद के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि घरेलू विवाद में युवक ने गोली मार कर आत्महत्या की है पुलिस के शुरुआती जांच में पत्नी और बच्चों के द्वारा आत्महत्या की बात कही है । तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया है जो पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से एक देशी पिस्तौल बरामद किया है।

बाईट- मृतक के भाई

Join us on:

Leave a Comment