:- रवि शंकर अमित!
दिनांक 23- 11 -23 को सिमरिया धाम में कुंभ शाही स्नान में शामिल होगी उत्तर प्रदेश सरकार में किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी उर्फ टीना माँ उक्त बात की जानकारी कुंभ सेवा समिति के महासचिव रजनीश कुमार ने दी । शहर के हर्ष गार्डन में कुंभ सेवा समिति के द्वाराबआयोजित प्रेस वार्ता में 23 तारीख को होने वाले शाही स्नान की निमित्त सभी प्रकार की तैयारी की जानकारी दी गई। कुंभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ नलनिरंजन सिंह एवं महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि आगामी शाही स्नान में पुनः देश के विभिन्न इलाकों से शाही स्नान में शामिल होने के लिए साधु संत आ रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से अयोध्या, काशी मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार सहित अन्य जगहों से साधु संत आ रहे ।

उन्होंने बताया कि इस शाही स्नान में भारी संख्या में लोगों की शामिल होने की संभावना है। कुंभ सेवा समिति जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शाही स्नान में शामिल होने वाले सभी साधु संत एवं श्रद्धालुओं के सुरक्षा एवं उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो इस पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में किन्नर साधु संत, नागा साधु संत ,बिहार के कोने-कोने से सभी मठ एवं मंदिरों के भी साधु संत शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दिन के 9:00 से सिमरिया कुंभ सेवा समिति के ध्वज स्थल से निशान लेकर हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ सभी साधु संत शाही स्नान में शामिल होंगे। कुंभ सेवा समिति ने पूरे देशवासियों से अपील किया है कि इस विशेष शाही स्नान का लाभ लेने के लिए लाखों लाख की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।




