बेगुसराय गौ पूजन के बाद कई राज्यों के पहलवानों का दंगल, व सांस्कृतिक कार्यक्रम से मेला की शुरुआत!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी थाना क्षेत्र की एतिहासिक संस्था श्रीकृष्ण गौशाला में दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है । मेला समिति के सचिव कैलाश शर्मा के राधा कृष्ण तथा गौ पूजन के पश्चात मेले की विधिवत शुरुआत हुई। बकरी विधानसभा के विधायक सूर्यकांत पासवानऔर अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ ने संयुक्त रूप से कुश्ती का उदघाटन किया। पहले दिन कुश्ती में कई शानदार मुकाबला हुए। कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के खगड़िया, बेगूसराय,समस्तीपुर,पटना के अलावा उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश के कई नामचीन महिला-पुरुष पहलवानों ने शिरकत किया। पहले दिन हजारों लोगों की मौजूदजी लगभग तीन दर्जन दंगल हुए। रोचक मुकाबले में अलौली के राम उदगार यादव ने यूपी अयोध्या के पारसनाथ को, वाराणसी के हिमांशु ने बेगूसराय के सलमान को, मुगलसराय के उपेंद्र पहलवान ने गोरखपुर के मुलायम सिंह को, पटना की भगवती यादव ने झारखंड की प्रियंका को, इम्तियाज ने मुगलसराय के लारा यादव को, तथा दिल्ली की वैशाली ने प्रियंका को पटकनी दी। कई मुकाबलों का निर्णय नहीं हो सका। इस मौके पर मेला के संयोजक मनोज चौधरी, कुशती संयोजक दिलीप केसरी, उपाध्यक्ष केदार केसरी, जिला पार्षद घनश्याम राय व अमित देव, बलराम सिंह कुशवाह, बागवन मुखिया योगेंद्र राय, रामचन्द्र केसरी,मनोरंजन वर्मा, राजेश अग्रवाल, प्रवीण साह, पूर्व मुखिया तुफैल खान, अधिवकता गौरव केसरी, रामदयाल केसरी, अभिमन्यु केसरी, अरुण केसरी, सुशील लुहारीबल, सुरेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। रात्रि में क्षेत्र के कलाकरों तथा स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बड़ी संख्या में दुकानें और झुला मेले का आकर्षण का केंद्र थे। गौशाला के भूमि दाता सह निर्माता बाबू हरिवंश सहाय के प्रपौत्र कुमार निशांत वर्मा भी मंच पर उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment