पटना-फतुहा में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत,आधार कार्ड से हुई पहचान!

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

फतुहा में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, धड़ से अलग हुआ सिर। मिले आधार कार्ड से हुई पहचान

(फतुहा): फतुहा में सुबह-सुबह रेल दुर्घटना में एक युवक की कटकर मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी की सिर धड़ से कटकर अलग हो गया था। यह दुर्घटना सैदपुर स्थित रेलखंड पर हुई। काफी खोजबीन करने सिर का कुछ हिस्सा रेल पुलिस के हाथ लगा। वही इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई थी। सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस ने पंचनामा कर शव के शिनाख्त के लिए अपने कब्जे में ले लिया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान दौलतपुर डीह निवासी 26 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के रूप में हुई। उसके कलेजे पर “मर्द” गुदा हुआ था।

Join us on:

Leave a Comment