रिपोर्ट :- सुमित कुमार!
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा ।सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग, सीटिंग प्लान आदि की ली जानकारी।विश्वविद्यालय के वरीय अधिकारियों के साथ की बैठक
मुंगेर : 22 नवंबर को मुंगेर विश्वविद्यालय के एकेडमिक सीनेट की बैठक में कुलाधिपति के शामिल होने को लेकर चल रही तैयारियों का डीएम अवनीश कुमार सिंह तथा एसपी जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने जायजा लिया। इस क्रम में कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, डीएसडब्ल्यू डा. भवेश चंद्र पांडेय, आरडी एंड डीजे कालेज के प्राचार्य प्रो. प्रभात कुमार, जेआरएस कालेज के प्राचार्य डा. देवराज सुमन, एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार आदि मौजूद थे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिंडिकेट सभागार में विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक भी की
सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों पर हुई चर्चा
सिंडिकेट सभागार में विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक कर डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। इस बाबत कुलसचिव ने बताया कि कुलाधिपति सह राज्यपाल के आगमन व प्रस्थान के स्थान, कार्यक्रम स्थल पर हो रही तैयारियों पर चर्चा हुई। अबतक प्राप्त सूचना के अनुसार कुलाधिपति सड़क मार्ग से ही मुंगेर आएंगे। यदि वे वायु मार्ग से आते हैं तो जिला प्रशासन आरडी एंड डीजे कालेज के पुराने छात्रावास के पीछे बने मैदान में हैलीपैड बनाएगा, ऐसा आश्वासन दिया है। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से कार्यक्रम स्थल व आस-पास के क्षेत्र की सफाई कराई जाएगी।
जिला बल के जवान देंगे गार्ड आफ आनर
कुलसचिव ने बताया कि बैठक में शामिल होने से पहले कुलाधिपति के आगमन पर जिला बल के जवान उन्हें गार्ड आफ आनर देंगे। इसके साथ ही मंच व्यवस्था, डायस प्लान और कुलाधिपति के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर चर्चा हुई। मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार केवल विश्वविद्यालय में ही कार्यक्रम होना है। यदि कार्यक्रम में चंडिका स्थान और योगाश्रम भ्रमण कार्यक्रम शामिल किया जाता ह तो
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा।
सुरक्षा के मद्देनजर लिया जायजा
कुलाधिपति की सुरक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने आरडी एंड डीजे कालेज के आडिटोरियम में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल के अलावा सुरक्षा के मद्देनजर आरडी एंड डीजे कालेज के कृष्णापुरी की तरफ वाले गेट, शिक्षक आवास, कार्यक्रम स्थल, कुलपति, प्रतिकुलपति व कुलसचिव कक्ष, आगमन गेट, विश्वविद्यालय की छत आदि का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही हर उस स्थान पर बेरिकेडिंग करने का निर्देश दिया जिस तरफ से किसी अन्य लोग के प्रवेश करने की संभावना है।
बाइट कर्नल विजय कुमार ठाकुर, कुलसचिव
बाइट अवनीश कुमार जिलाधिकारी




