रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय में चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न होने के बाद सुबह-सुबह एक शनकी आशिक ने प्रेम प्रंसग में अंधाधुंध फायरिंग की है.।
जिसमें युवती समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए।फायरिंग में युवती ले दो भाइयों की मौत हो गई है ।घायलों में दोनों मृतक की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं। सभी घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। घटना जिले के कवैया थाना इलाके के पंजाबी मोहल्ला के वार्ड 15 की है। घटना के बाद अफरी-तफरी का माहौल बन गया।मामला प्रेम प्रसंग को लेकर बताया जा रहा है। जहां युवक ने एक तरफा प्यार को लेकर युवती के परिवार को गोलियों से भुना दिया है ।घायल युवती आज सुबह अर्घ्य देकर अपने परिवार के साथ घर वापस लौट रहे थे। डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं।




