रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

नालंदा। सोहसराय थाना इलाके के मंसूरनगर बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में बीती रात चोरों ने एक पत्रकार के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है । बदमाशों ने कमरे में रखे गोदरेज से नगदी समेत करीब साढ़े तीन लाख के गहने जेवरात को चुरा लिया । पत्रकार संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार की रात अज्ञात बदमाश छत के सहारे उनके कमरे में आकर पास रखे चाभी से गोदरेज खोल कर 18 हजार नगद समेत करीब साढ़े तीन लाख के सामान को चुरा लिया । जिसकी

उन्हें भनक तक नहीं लगा । सुबह जब उनकी पत्नी की नींद खुली तब मामले का खुलासा हुआ । पिछले कुछ दिनों से शहरी इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं से लोग काफी डरे सहमे हैं । लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्ती में डंडी मारी कर रही है । जिसके कारण बदमाशों का हौसला बुलंद है । वहीं शहरी इलाके में अब तक हुए चोरी की एक भी घटनाओं का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गयी थी । जल्द की बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।




