केंद्रीय मंत्री ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न घाटो का निरीक्षण किया!

SHARE:

रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय!


आराःकेन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा सांसद आर के सिंह भोजपुर जिला के क्षेत्रो का भ्रमण कर रहे है। भ्रमण के दौरान महान पर्व छठ की तैयारी को लेकर विभिन्न घाटो का निरीक्षण किए।
शुक्रवार को आरा शहर के बिहारी मील,नहर घाट,क्लेक्ट्रीएट घाट,चंदवा सूर्य मंदिर ,पुलिस लाईन घाट और गांगी घाटो का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पदाधिकारियो को स्वच्छता, रोशनी,पानी,चिकित्सा आदी बहाल करने का आदेश दिया। उन्होने आम जनता की मांग को ध्यान पूर्वक सुनते हुए घाटो पर समुचित ब्यवस्था करने की बात कही। उन्होने नहर किनारे गंदगी पर भड़कते हुए संबंधित पदाधिकारियो को डाँट लगाते हुए उसे जल्द सफाई करने का आदेश दिया। ज्ञातब्य हो कि केन्द्रीय मंत्री द्वारा नहर का सौंदर्यीकरण का काम बहुत तेजी से चल रहा है।इसके साथ कायमनगर से जीरो माईल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी इनके प्रयास से हो रहा है।
उन्होने कहा कि मेरे द्वारा भोजपुर जिला के सभी घाटो पर प्रत्येक वर्ष छठव्रतियों के लिए समुचित ब्यवस्था की जाती है। मेरे द्वारा सभी महत्वपूर्ण घाटो पर हाईमास्ट लाईट की ब्यवस्था कर दी गई है। जिला की जनता हमारे लिए सर्वोपरी है।
इसके साथ केन्द्रीय मंत्री ने संदेश सोन नद घाट का निरीक्षण करते हुए लाईट ,चेंजिंग रुम सहित आवश्यक कार्यो का संपादन किया। सहार,अंधारी,गड़हनी मे भी मंत्री द्वारा निरीक्षण किया गया और जनता द्वारा की गई माँगो को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
उक्त दौरा मंत्री सह सांसद का जगह-जगह भब्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा की गई।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,ईं धीरेन्द्र सिंह,विजय सिंह,शंभु चौरसिया,सतीश भट्ट,मीरा यादव,कौशल यादव,अजय सिंह,अखिलानंद ओझा, संजय कुमार सिंह,राजेश सिंह,राम दिनेश यादव,जीतु चौरसिया, सोनु गुप्ता, लव पंडित, रविकांत, अशोक केसरी,अरूण सिंह,अनील सिंह सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता और जनता शामिल हुए।
आरा मे घाटो के निरीक्षण के दौरान आरा नगर आयुक्त,सिंचाई, सड़क,एनटीपीसी, आईसी,पावरग्रिड के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment