बेगूसराय- 12 नवंबर से लापता महिला का शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद!

SHARE:

:- प्रशांत /नेहा!

बेगूसराय में बढ़ते अपराध की कड़ी में 12 नवंबर से लापता महिला का शव पानी भरे गड्ढे से पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल पुलिस सड़ी गली अवस्था में एक महिला का शव रेलवे लाईन की पटरी किनारे पानी भरे गड्ढे से बरामद किया है जिसकी पहचान आज परिजनों ने लापता महिला के रूप में की है। घटना गढ़हारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी जंक्शन एवं न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे पटरी किनारे की है। मृतिका की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 1 फुलवरिया गांव निवासी रामकुमार महतो की लगभग 36 वर्षीय पत्नी सुधा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दिवाली के दिन 12 नवंबर की शाम सुधा देवी तीन बजे घर से निकली थी जिसके बाद वह देर रात तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। घरवालों को अस्पताल में एक शव होने की सूचना मिली जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे तो शव की पहचान सुधा देवी के रूप में की गई। मृतिका के पति रामकुमार महतो ने बताया कि गढ़हारा ओपी की पुलिस ने रेलवे लाइन के निकट स्थित पानी भरे गड्ढे से शव बरामद किया। फिलहाल थाने की पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है जबकि मौत को लेकर परिजन शोकाकुल और अचम्भे में हैँ कि आखिर उसकी मौत किस परिस्थिति में हुई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत किस वजह से हुई है। महिला की हत्या की गई या कोई हादसा हुआ है।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment