रिपोर्ट :- अमित कुमार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शनिवार को राजधानी पटना में इंडिया गठबंधन और उसके नेताओं पर जमकर बरसे।अश्विनी चौबे ने कहा कि इंडिया गठबंधन दरअसल घमंडियां गठबंधन है और यह ठगों की जमात है।अश्वनी चौबे ने कहा कि यह गठबंधन अपनों को भी ठग रहा है और इन लोगों ने एक ठग बंधन बनाया हुआ है।घमंडिया गठबंधन के लोग देश के लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।। इन लोगों की आपस में ही नहीं बनती है और चुनाव आते-आते सब तीतर भीतर हो जाएंगे। कोई औने मुंह गिरेंगे तो कोई पौने मुंह गिरेंगे, कोई बंगाल की खाड़ी में समा जाएंगे तो कोई नेपाल की तराई में।जिसकी सुरक्षा और देश के विकास के लिए देश की जनता कटिबद्ध है। नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने स्वीकार किया है। दुनिया की क्षितिज पर नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एक सर्वमान्य नेता के रूप में बनी है।इन सब चीजों से इन लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।एक अति पिछड़ा एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है तो कांग्रेस जदयू और राजद के लोगों के पेट में दर्द हो गया।लोग मोदी हटाओ की बात करते हैं जबकि नरेंद्र मोदी एक लोकप्रिय नेता के रूप में दुनिया में स्थापित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सेवक रूप में जनता के आशीर्वाद से दो तिहाई मतों से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। घमंडीया गठबंधन ठगों का गठबंधन है और भ्रष्टाचारियों की जमात है।दिल्ली में प्रदूषण के खतरे पर अश्विनी चौबे ने कहा कि अधिकारियों के साथ हमारी मीटिंग लगातार चलती रही है। 2014 के बाद हमने एक कमिशन बनाया है।।पंजाब और सीमांत प्रदेशों में पराली जलाने की बात होती थी।। 1900 जगह पर पराली जलाने की सूचना मिली थी जिसे हमने आयोग के माध्यम से पंजाब सरकार को भेजा है।हर महीने पदाधिकारी और मंत्रियों के स्तर पर इसकी समीक्षा होती है।।वही यूट्यूब पर एलविश यादव के मामले पर अश्विनी चौबे ने कहा कि,ऐसे लोग जरूर है और सरकार ने इस पर ध्यान भी दिया है। इन सभी पर कठोर कार्रवाई होगी और जो पर्दे पड़े हुए हैं वह सभी पर्दे उठाएंगे। जो लोग इस प्रकार के घृणित कार्य में लगे हुए हैं उनके ऊपर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।वही कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अश्वनी चौबे ने कहा कि पाटलिपुत्र की धरती पर मां भारती के लिए पहली बार देश के अंदर या फिर विश्व स्तर अखंड भारत का चित्र उकेरा गया है।
बाइट–अश्व्नी चौबे केंद्रीय राज्य मंत्री




