कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शुक्रवार को गोस्वामी संवाद यात्रा कैमूर जिले के विभिन्न गांव का दौरा गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोरंजन गिरि ने किया और गोस्वामी समाज के गांव पुसौली , सिरहीरा, बेतरी, खरौली, कल्याणीपुर, शिवपुर, हाटा में घूम-घूम कर समाज के लोगों को संगठित करने एवं एकता के सूत्र में बने रहने लिए प्रेरित किया । गोस्वामी समाज को राजनीतिक एवं शिक्षण क्षेत्र में जागरूक होने का भी लोगों ने अपील किया। दौरा कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि जदयू नेता चंद्रशेखर गिरी उर्फ मुन्ना जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोस्वामी सिक्योरिटी सर्विस के एम डी उद्धव गोस्वामी गोस्वामी समाज के वरिष्ठ नेता मिथिलेश गिरी , प्रोफेसर शिवाजी गोस्वामी , अशोक गिरी, यूवा नेता रंजन गिरि सहित अनेक लोग शामिल थे।




