भोजपुर जिले के चाँदी बाजार में मेडिकल दुकानदार की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय

भोजपुर जिले के चाँदी बाजार पर मेडिकल दुकानदार को अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कांड का दिया अंजाम, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ कर रहे नारेबाजी,

क्या कहते है, पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सुबह-सुबह स्थानीय पुलिस चांदी थाना को सूचना मिलती है कि चांदी बाजार में एक मेडिकल है जो तेज नारायण सिंह उर्फ टुन्नु का है और किसी अज्ञात अपराधी के द्वारा इनके साथ मारपीट करके गले पर किसी धारदार हथियार से रेत कर हत्या कर दी गई है ,घटना की सूचना मिलने के 5 मिनट के अंदर ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच गया और अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर एक टीम का गठन कर दिया गया है , एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड को बुला लिया गया है ताकि अभियुक्त की पहचान की जा सके,प्राथमिक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन से इनको मेडिकल पर कुछ सामान लेने के लिए बुलाया गया और उसी बहाने से इनकी हत्या कर दी गई,जल्द ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच कर रही और छापामारी की कार्रवाई करके गिरफ्तारी की जाएगी

Join us on:

Leave a Comment