रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद में पांच सूत्री मांगों को लेकर पिछले 35 दिनों से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अब अपना आंदोलन को तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज बिहार राज्य आंगनबाड़ी संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर बड़ी संख्या में सेविका एवं सहायिकाओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया और सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सेविका एवं सहायिकाओं ने गांधी मैदान से समाहरणालय तक सड़को पर मार्च किया। धरने पर बैठी सेविकाओं कहा कि पिछले 29 सितंबर से हमलोग पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। लेकिन गूंगी और बाहरी सरकार सुन नही रही है। धरना प्रदर्शन कर रहे आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने कहा कि हम लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है की हड़ताल तोड़ दीजिए घर-घर जाकर नोटिस दिया जा रहा है हड़ताल को कमजोर करने की साजिश हो रही है लेकिन हम लोगों की एकता इतनी मजबूत है कि हम लोग अपनी मांगों को लेकर रहेंगे और हड़ताल पर डटे रहेंगे चाहे इसके लिए जो भी करना होगा इस बार आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका करके रहेंगे।
बाइट प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी सेविका




