पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद. 67वीं बीपीएससी परीक्षा में 40वीं रैंक पाकर सफल होने वाले शहर के पोस्ट ऑफिस स्थित बिचली मोहल्ला निवासी अब्दुल रहमान को विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने उनके घर जाकर सम्मानित करते हुए बधाई दी। विधायक श्री यादव ने कहा कि अब्दुल रहमान ने बीपीएसपी परीक्षा में 40वां रैंक लाकर डीएसपी बन जिले के साथ-साथ अपने परिवार का भी नाम रौशन किया है। साथ ही जहानाबाद के लिए गर्व की बात है। श्री यादव ने अब्दुल रहमान की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अल्प संसाधन में अल्प समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना यह अब्दुल के मेहनत का नतीजा है। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों को लगन के साथ पढ़ने और असफलता की घड़ी में भी धैर्य धारण कर निरंतर परिश्रम करने की बात कही। बताते चलें कि अब्दुल रहमान के पिता मास्टर अफजल साहब सेवानिवृत शिक्षक है। अब्दुल रहमान हज हाउस पटना में रहकर बीपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर सफलता हासिल की. बधाई देने वालों में राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला सचिव हफीज अंसारी, अरमान मल्लिक सहित कई लोग शामिल हैं.




