हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे थाना, घंटों जमे रहे!

SHARE:

अविनाश श्रीवास्तव!

रोहतास जिला के करगहर से है। जहां पिछले महीने के 27 जून को करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में भोला प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महज 300 रुपये के लेन-देन में हुई हत्या मामले में अभी तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों भारी संख्या में करगहर थाना पहुंच गए तथा थानाध्यक्ष से मिलकर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिये दवाब बनाने लगे।

इस दौरान घंटों तक लोगों ने थानाध्यक्ष से सवाल जवाब किया एवं हत्यारों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। मृतक भोला प्रजापति के अंधे चाचा गुठली प्रजापति ने बताया कि 300 रुपये के बकाए पैसे मांगने पर उसके भतीजे की हत्या कर दी गई। बकाया पैसे मांगने पर हत्या कर दिए जाने से कमजोर वर्ग के लोगों में हताशा है। उधर कुम्हार-प्रजापति समन्वय समिति के अध्यक्ष पिंटू गुरु जी भी पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

Join us on:

Leave a Comment