देखते ही देखते धराशाही हो गया अस्पताल!

SHARE:

ग्राउंड जीरो से दरभंगा ब्यूरो धर्मेंद्र की रिपोर्ट

ग्रामीण ने लगाया घटिया सामग्री से निर्माण कराने का आरोप !

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बाढ़ का पानी तेज़ी से फैलने लगा है यहाँ कमला बलान की नदी का पानी अपनी सीमाएं लाँघ कर गांव घर पहुंचने लगी है | कुशेश्वरस्थान के पूर्वी प्रखण्ड क्षेत्र में बाढ़ ने दस्तक दी और अब धीरे-धीरे तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बाढ़ की तेज रफ्तार ने ईंटहर पंचायत के सामौरा गांव में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को देखते ही देखते पूरी धराशाही कर दिया है। कैमरे के सामने अस्पताल का एक पूरा भाग बाढ़ के पानी में गिर गया बता दे कि कुछ दिन पूर्व ही इस भवन की मरमती लाखो रुपया से किया गया था। इस स्वास्थ केंद्र के बंद होने से तक़रीबन चार हजार की आबादी को अब इलाज़ में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।

यहाँ यह बताना जरूरी है की कुशेश्वरस्थान में प्रत्येक साल बाढ़ अपना तांडव मचाता है और यह पूरा इलाका बाढ़ के पानी से साल के तक़रीबन छह महीने पूरी तरह प्रभवित भी रहता है | बाढ़ के समय यहाँ नाव ही एक मात्र लोगो का सहारा होता है |

कुशेश्वरस्थान के हेल्थ मनेजर विनोद कुमार साह ने बताया की उन्हें कुछ महीने पहले यह हेल्थ सेंटर मिला था ऐसे में बाढ़ के पानी से यह गिर गया है अपने स्तर से ये कुछ कर भी नहीं सकते अब इसकी सुचना अपने वरीय अधिकारी को देंगे |

वही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के धराशाही होने के बाद इलाके में लोगो को डर सताने लगा है। लोगो का कहना है कि पानी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। अगर इस रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो हर साल की भांति इस वर्ष भी तबाही आयेगा। वही उन्होंने कहा कि इस प्रखंड के 10 पंचायत बुरी तरह बाढ़ से न सिर्फ प्रभावित होते है। बल्कि जान-माल के साथ ही घर का भारी क्षति हो जाता है।

Join us on:

Leave a Comment