ग्राउंड जीरो से अरविंद कुमार की रिपोर्ट!

लगातार हो रही बारिश से पूर्वी चंपारण की सभी नादिया खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।नतीजतन बाढ़ के वजह से नदी के पानी की तीव्रता काफी ज्यादा है अयही वजह है कि जिले के सुगौली छेत्र से गुजरने वाली इस सिकरहना नदी में आए दिन दर्जनों लोगो का घर इस नदी के तेज धारा में प्रवाहित हो जा रहा है और लोग बेघर हो जा रहे है ।

आपको बतादें कि ये तस्वीर भी सुगैली प्रखंड छेत्र के भवानीपुर पंचायत के उत्तरी छपरा बहास से सामने आई है जहाँ गरीब लोग पसीने बहाकर दो पैसे इकट्ठा कर घर बनाए थे पर देखते देखते आंखो के सामने ही घर पानी में बह जा रहा है । हलाकि लोगो का मानना है कि इन सब के पीछे सरकारी उदासीनता है क्योंकि अगर नदी के किनारे तटबंध मजबूत होता तो सायद ये दिन देखना नहीं पड़ता ।




