रिपोर्ट – अमित कुमार!
चंदन हत्या के बाद जारी है आक्रोश,लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, प्रशासन के विरोध में लगाएं जमकर नारेबाजी
सीबीआई जांच और हत्या में आरोपी को फांसी की सजा का रखा मांग।
बिहटा। बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी बहपुरा गांव निवासी चंदन कुमार के निर्मम हत्या के बाद गुरुवार की शाम आक्रोशित लोगों ने दौलतपुर सिमरी से होते हुए बिहटा चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। जहा इस कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल थे जिसमें बच्चे ,महिला एवं घर के लोग भी इस कैंडल मार्च में शामिल दिखे।
इस दौरान हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी भी किया और थानेदार को हटाने की मांग भी की। साथ ही हत्या मामले की जांच सीबीआई के द्वारा किया जाए ताकि हत्या में शामिल और भी आरोपी सामने आए। आरोपियों पर फांसी की सजा की मांग किया गया। मृतक के परिजनों ने भावुक मन से कहा कि मेरे पुत्र को गोली मारने वाले को अभी तक एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिससे पुरे परिवार डरे एवं सहमें हुए हैं। लापरवाह थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाये। पुलिस अपराधी को नहीं पकड़ रही है, क्योंकि पुलिस रूपये लेकर बैठी हुई है। कैंडल मार्च में हजारों लोग मौजूद थे।




