प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में वाम दल से जुड़े पार्टियों के द्वारा पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई के खिलाफ डीएम ऑफिस के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वाम दल से जुड़े नेताओं का कहना है कि मोदी सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है पेट्रोल ₹100 पार कर गई है महंगाई चरम पर है लेकिन सरकार इस पर लगाम लगाने में विफल है इसलिए आज जुलूस के साथ डीएम ऑफिस पर पहुंच लोगों ने पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने तीन कृषि कानून बिल को वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि लगातार मोदी और शाह की सरकार में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाई जा रही है महंगाई बढ़ती जा रही है इसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत वामदल से जुड़े सीपीआई, सीपीएम , माले और एआईएसएफ के द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया है।




