प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के बाद सामने से आ रही है स्कॉर्पियो वाहन से टकरा गई जिससे मोटर साइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई । घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवी पुर गांव के पास एन एच 28 की है। बताया जाता है कि समस्तीपुर जिला के नगर गामा गांव निवासी सत्यम कुमार, सरवन कुमार अपने दोस्त अमन कुमार के साथ बेगूसराय के गोविंदपुर गांव अमन के बहन के यहां पहुंचा था और वहां से वह वापस दलसिंहसराय लौट रहा था। लौटने के दौरान चिरंजीवी पुर गांव के पास nh 28 पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकरा गई। इस घटना में सत्यम कुमार और सरवन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अमन कुमार को घायल अवस्था में इलाज के लिए दलसिंहसराय ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल और दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई जिसके बाद मृतक के परिजन बछवाड़ा थाना पहुंचे हैं जहां पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि अमन कुमार की बहन गोविंदपुर गांव में रहती थी और अमन के साथ ही तीनों दोस्त एक ही मोटर साईकिल पर सवार होकर बहन से मिलने के बाद लौट रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद एन एच पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं की घटना स्थल पर किस कदर बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में एन एच किनारे पड़ा हुआ है, हालांकि घटना के बाद स्कार्पियो सवार भागने में सफल रहा। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर से बहन के यहां जाने की बात बोलकर निकला था जिसके बाद इस घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दी है।
बाईट- रामाशीष राय, मृतक सत्यम के पिता




